वैश्वीकरण के परिदृश्य में प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया में हिन्दी की महत्ता
Dr. (Smt.) Vrinda Sengupta1,
Dr. Satish Kumar Agrawal2
1Asstt. Professor (Sociology), Govt T.C.L..P.G.College, Janjgir
2Govt. College, Katghora
*Corresponding Author E-mail:
सारांश
वर्तमान समय में साहित्य, संस्कृति और शिक्षा में लोक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोक साहित्य एवं संस्कृति के माध्यम से भारतीय मनुष्य में नैतिक मूल्यों की स्थापना प्रारंभ से ही होती आ रही है। वर्तमान समाज में बढ़ती आधुनिकता के कारण लोक दूर होता जा रहा है। आज के समय में लोक साहित्य और संस्कृति के माध्यम ये शिक्षा को रुचिकर बनाकर समाज का नवनिर्माण किया जा सकता है।
वैश्वीकरण के दौर में प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया लोकतंत्र के प्रहरी है और साथ ही साथ जनमता तक अपनी आवाज पहुचाने के लिए सशक्त माध्यम भी है। हिन्दी भाषा धीरे-धीरे विज्ञापनी दुनिया और मीडिया के माध्यम से वैश्वीकरण का रुप घारण कर रही है। हिन्दी भाषा/हिन्दी लेखन अपने अपने अंदाज में बाजार को लुभा रही है, पसंन्द आ रही है। समाचार लेखन कला, सम्पादन, फीचर लेखन, खोजी पत्रकारिता सभी विशिष्ट विधाएॅ है। इनके द्वारा तार्किक विश्लेषण कर दोषी व्यक्तियों को बेपनकाब किया जा सकता है। देश की एकता, अखण्डता और हित की स्थापना में सकारात्मक भूमिका निभाई जाती है। संचार, जन सम्पर्क और हिन्दी विज्ञापन मनुष्य के जीवन का अटूट अंग बन चुके है। आज किसी भी वस्तु, सेवा या विचार को आगे बढ़ाने के लिए इन तीनों का सहारा लिया जाता है। विश्व के सशक्त विकास के लिए भाषा के क्षेत्र में अनुवाद का महत्वपूर्ण स्थान है पत्राचार, व्यापार, कार्यालय, न्यायालय में सर्वत्र अनुवाद का सहारा लेना पड़ता है। अनुवाद के कारण ही भाषा समाएं समृद्ध ज्ञान भण्डार का दूसरी भाषा में संवहन किया जाता है। अनुवाद एक समृद्ध विद्या है। विश्व के सर्वोत्कृष्ट साहित्य ग्रंथों का अमूल्य ज्ञान भण्डार अनुवाद के कारण सम्भव हो पाया है। अनुवाद के द्वारा ही साहित्य का ़क्षेत्र व्यापक हुआ है। और साथ ही जन-सामान्य ने इसका पूरा लाभ प्राप्त किया है।
शब्द कुंजी:-प्रिन्ट मीडिया, वैश्वीकरण, इलेक्ट्रानिक मीडिया, साहित्य
प्रस्तावना
वैदिक समाज में अध्यात्म और राजनीति के अभाव के साथ ही साहित्य का परस्पर गहन संबंध था। अनेक प्रकार की धार्मिक सभाओं का आयोजन होता था। बौद्ध युग में बड़े-बड़े सम्मेलन होते थे। सभी वेदों में जो ज्ञान वर्णित है उसकी एक लम्बी परम्परा है। यह लम्बी परम्परा की व्यवस्था हमारे हिन्दू जाति के तीर्थ स्थलों की स्थापना में देखी जा सकती है। मोहन जोदड़ों और हड़प्पा की खुदाई से सिन्धु घाटी की सभ्यता के चिन्ह मिले थे और वह ईसा से पच्चीस सौ वर्ष पूर्व इस बात का प्रतीक है कि भारतीय जन -लंेखन कला से परिचित थे।
ईसा पूर्व पाॅचवी शताब्दी से उत्तर वैदिक साहित्य में उपनिषद् की शुरुआत हुई।पाणिनि का ‘अष्टाध्यायी व्याकरण’ विश्व में भाषा के संबंध मे सर्वोत्कृष्ट रचना है।‘रामायण ’ और ‘महाभारत ’ भी भारतीय लेखन के प्रतीक है। अशोक के समय ताम्रपत्र, शिलालेख और स्तम्भ भी संचार लेखन के प्रतीक रहे हैं।
महत्वः
भारत में चित्रों और मूर्तियों का खजाना है। देश के अनेक प्रतिमाएं या प्रतीक जिन्ीें ईश्वर से जोड़ा गया, इस पम्परागत लेखन से जुड़े है। ‘ रामलीला’ और ‘कृष्णलीला’ की परम्परा गीत के माध्यम से सुर, लय और ताल में बाधकर सामने आई है। आदिकाल से मध्यकाल तक संचार की प्रक्रिया निरंतर चलती रही। मुगलों के समय में भी साहित्य में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं पड़ी। ग्रामीण समाज में संगीत, नाटक, गीत, कहानी-कविता, कठपुतली का नाच, गोष्ठियाॅ आदि में संचार व्यवस्था के दर्शन होते है। तमिलनाडू में कथक-कली, केरल में कत्थक, मणिपुर में मणिपुरी, आंध्र में कुचीपुड़़ी, और उड़ीसा में ओडीसी परम्परागत, नाटक के स्वरुप हैं। अनेक संत और सूफी कवियों ने हरि कथा, रामकथा या अपने आराध्य की आराधना की है।
उल्लेखनीय पत्रिकाः
प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन 30 मई 1826 ई. को जुगल किशोर शुक्ल ने मुद्रित आधुनिक संचार व्यवस्था में किया। यहां से ही मुद्रित संचार लेखन में हिन्दी का आरम्भ हुआ। धीरे-धीरे हिन्दी और अन्य भाषाओं का समाचार-पत्रों में प्रकाशन बढ़ता गया। दैनिक ही नहीं अपितु मासिक, साप्ताहिक, तैमासिक, वार्षिक पत्रिकाओं में विभिन्न प्रकार के लेख प्रकाशन में आये।
शोधप्रविधिः
द्वैतीयक आंकड़ों का संग्रहण वर्णात्मक पद्धति का उपयोग किया गया है।
उपकल्पनाः
ɍहिन्दी के भविष्य की चिंता अनिवार्य ,
ɍमीडिया साहित्य को आगे बढ़ने में अनवरत मदद कर रही है।
उद्देश्य:-
ɍवैश्वीकरण के युग में लोक साहित्य की महत्ता को बढ़ाना है।
ɍलोकसाहित्य अशिक्षित के लिए उतनी ही सहज है जितना शिक्षा के लिए है।
ɍप्रिन्ट /इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के महत्व को बढ़ाना।
सहजताः
समाचार-पत्र. के पाठक अलग-अलग वर्गों के होते है। सभी मनुष्य अपनी सुबह की शुरुआत चाय और अखबार से करना चाहते हैं। अतः यह आवश्यक है कि भाषा बोघगम्य हो और पाठक को उसे समझने के लिए प्रयास न करना पड़े। शब्द, वाक्य संरचना के स्तर पर सहज-सरल हिन्दी का प्रयोग पाठक के लिए सुपरिचित व ग्राह्य हो जाता है। अतः ऐसे में पाठक रुचि लेकर जानकारी प्राप्त करना चाहता है।
अनेक समाचार-पत्र भाषिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिथकों, प्रतीकों के माध्यम से अपनी बात प्रेषित करने में यकीन रखते है। ऐसे में उनका यह दायित्व हो जाता है कि वह ऐसे प्रतीकों का प्रयोग करें जो जनता के बीच बहुप्रचलित हो अन्यथा सम्प्रेषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है यथा-
16 दिसम्बर, 2012 चलती बस में गैंग रेप की शिकार पैरा-मेडिकल की युवती से संबंधित संमाचार सुर्खियों में छाया रहा। प्रत्येक समाचार-पत्र ने अपनी शैली के अनुरुप उस समाचार को प्रस्तुत किया -
‘‘ दामिनी को कुचलने की हुई थी कोशिश’’ (शीर्ष)
‘‘ पुलिस की चार्टशीट में जोड़ी गई कड़ी धाराएॅं (उपशीर्ष)
(पंजाब केसरी 30 दिसम्बर, 2012)
‘‘ 1000 पन्नों की चार्टशीट तैयार ’’ (शीर्ष)
‘‘ पुलिस 3 को साकेत में पेश करेगी ड्राफ्ट (उपशीर्ष)
(पंजाब केसरी 01 जनवरी, 2013)
‘‘ बलात्कार पीड़िता पंचतत्व में विलीन’’ (शीर्ष)
‘‘ प्रधानमंत्री व सोनिया समेत कुछ लोग ही थे मौजूद।’’ (उपशीर्ष)
‘‘ समाज का शर्मनाक चेहरा (शीर्षक)
शिक्षा और सभ्यता का स्तर बढ़ने के बावजूद महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि (उपशीर्षक) दैनिक जागरण (2 जनवरी 2013) पंजाब केसरी में ‘पंचतत्व’ का प्रयोग अंतिम संस्कार के रुप में किया गया हैं। आम आदमी जानता है कि पंचतत्व शब्द मुत्यु संस्कार के लिए किया जाता है।
दैनिक जागरण में छपी उपरोक्त खबर पढ़ते ही पाठकों की आंखों के सामने दामिनी व अन्य महिलाओं के साथ हो रहे अपराध व शोषण की स्मृति घेर लेती है।
समाचार-पत्रों की भाषा में अब रंगीनी चित्रों की भाषा ने भी प्रवेश पा लिया है। बलात्कार पीड़िता के लिए मांगने दिल्ली के युवक युवतियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आॅंसू गैस के गोलों की बर्बरता व वाटर कैनन की बौछार से मची अफरा-तफरी के चित्र उस मार्मिक स्थिति को उभारने में पूर्णतया समर्थ है।
दिल्ली ‘दामिनी गैंगरेप कांड में जंतर-मंतर, को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट काम्प्लैक्स के बाहर महिला वकीलों के द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाया गया है।
इलेक्ट्राॅनिक समाचार माध्यमों की क्रांति के बावजूद हाल के वर्षो में प्रिन्ट मीडिया का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। वैश्वीकरण के कारण हिन्दी के अखबारों का महत्व कम होने की आशंका भी कुछ वर्षो से की जा रही थी। लेकिन हाल के वर्षो में हिन्दी के समाचार-पत्रों की प्रसार संख्या जितनी तेजी से बढ़ी है और विज्ञापन से होने वाली आय जितने गुणा बढ़ात्तरी हुई है। भारत में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इच्छुक अंतराष्ट्रीय कंपनिया हिन्दी अखबारों की सहायता ले रही है।
इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में हिन्दी
(श्रव्य माध्यम/दृश्य)
आधुनिक युग में संचार माध्यम अत्यंत लोकप्रिय है और पूरे समाज के द्वारा बहु स्वीकृत भी है। समस्त देश अपने-अपने परिवारों के साथ टी.व्ही., रेडियो सुनते और देखते समय ऐसी भाषा से जुड़े कार्यक्रम देखते हैं, जिसे पूरा परिवार समझ सके, आनन्द ले सके। संचार माध्यम को दो वर्गो में रखा जाता है -
(1) परम्परागत माध्यम, (2) आधुनिक माध्यम।
परम्परागत माध्यम में संचार साधन, मुनादी, नौटंकी, डुग्गी, ढोलपीटना, रामलीला आदि आते हैं। आधुनिक संचार माध्यम आधुनिक युग की देन है। आधुनिक माध्यम को तीन वर्गो में बांटा जाता है।
(1) मुद्रण माध्यम, (2) इलेक्ट्राॅनिक माध्यम,
(3) नव इलेक्ट्राॅनिक माध्यम।
इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के अंतर्गत श्रव्य माध्यम के रुप में रेडियोे के उद्भव, विकास और उसके प्रसारण में हिन्दी का महत्वपूर्ण स्थान है।
‘‘किसान भाइयों को नमस्कार, मैं ज्योति दीदी; और मैं लेकर आई हॅू, कृषि दर्शन कार्यक्रम, आज इस कार्यक्रम में आये हैं- डाॅ. रघुनाथ सिंह जी, जो हमें कृषि संबंधी अच्छी खादों और बीजों के बारे में बताएंगे।’’ रेडियो कार्यक्रमों में आरम्भ में छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग भाषिक स्तर पर उच्चारण में सहायक होता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यह है कि जिस वर्ग के लिए कार्यक्रम होता है। उसको वास्तविक लाभ मिल सके। रेडियो के समाचार साक्षात्कार आदि के कार्यक्रमों के लिए मानक भाषा का प्रयोग किया जाता है। मानक भाषा के साथ-साथ सम्प्रेषण भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। हर कार्यक्रम में सरल शब्दों का चुनाव करना चाहिए ताकि श्रोता वर्ग को भाषा और उससे जुड़ी जानकारी सुलभ रुप से प्राप्त हो सके। रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का समय निर्धारित होता है। इस समय सीमा के अंतर्गत अधिक से अधिक मनोरंजन और जानकारी का प्रसार करना होता है। रेडियो के कार्यक्रमों में संक्षिप्तता गुण आवश्यक है। संक्षिप्त वाक्य सुनने वालों को अच्छे लगते हैं। लम्बे और क्लीष्ट वाक्यों के प्रयोग से श्रोतागण ऊब जाते हैं और उनको समझने में मुश्किल आती है। इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में दोहराव संभव नहीं होता और कोशिश करनी चाहिए कि लम्बे वाक्योें का प्रयोग न किया जाय। रेडियों की भाषा में निम्न विशेषताएं होनी चाहिए-
1. वाक्य सरल, स्पष्ट होना चाहिए और अनावश्यक रुप से लम्बे वाक्य कार्यक्रम के लिए ुनुकशान दायक हो सकते हैं।
2. मित्रता पूर्ण शैली का प्रयोग करना चाहिए।
3. शैक्षिक कार्यक्रमों में बीच-बीच में मनोरंजन होना चाहिए नही ंतो कार्यक्रम निरस लगेगा।
4. कार्यक्रम का आरंभ आकर्षक होना चाहिए।
5. श्रोता वर्ग के अनुरुप भाषा का चुनाव होना चाहिए।
फिल्मी एफ.एम. के सभी चैनल के जरिए बालीबुड के गीतों से श्रोतागण रु-ब-रु होते है। यह चैनल मनोरंजन से परिपूर्ण होते हैं। यह चैनल हिन्दी और अंगे्रजी के मिलेजुले भाषा का प्रयोग करते हैं। प्रातः भक्ति संगीत से लेकर चाय के आनंद के बीच घूमते-फिरते, कार में घूमते समय बस में सफर करते समय, हर वक्त एफ.एम. अपनी सुरीली आवाज में लोगों का मनोरंजन करते हैं। हर उम्र के लोगों के गीत सुनाए जाते हैं।
निष्कर्ष:
आज आकाशवाणी का तंत्र विश्व के सबसे बड़े तंत्रोें में से है। हिन्दी के सभी प्रसिद्ध और नए लेखक आकाशवाणी से जुड़ें हैं। अनेक भाषायी उपन्यासों का हिन्दी में नाटक के रुप में रुपांतरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिपोर्ताजों, भाषणों, आत्मकथाओं, कहानियों, नाटकों, उपन्यासों, कविताओं, साक्षात्कारों, आदि का प्रसारण व्यापक रुप में आकाशवाणी पर होता रहा है और अब भी हो रहा है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़े सभी कार्यक्रमों को और भी खास बनाते हैं और श्रोतावर्ग को सोचने के लिए अनन्त आकाश भी प्रदान करता है।
संदर्भ सूचीः
ɍमौलिक विचार,
ɍइंटरनेट संचार माध्यम।
ɍगोयल, डाॅ. कंचन, मीडिया और अनुवाद, अनंग प्रकाशन, दिल्ली, प्रथम संस्करण 2013, पृ. 4,5,6 ।
Received on 02.12.2014 Modified on 10.12.2014
Accepted on 19.12.2014 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences 2(4): Oct. - Dec., 2014; Page 238-241